Breaking News

अर्थव्यवस्था चौपट कर रही है सरकार : राहुल गांधी

07 Jun, 2020 801

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना की महामारी से भले ही लोगों की जान जा रही है, मगर सियासत है कि इस जानलेवा माहौल में भी जारी है.देकर  लगातार सरकार की आलोचना करनेवाली कांग्रेस के नेता राहुल गांधी अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरना चाहते हैं. राहुल का कहना है कि ज़रूरतमंदों को सरकार नगद मदद देकर अर्थव्यवस्था चौपट कर रही है. बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से देश में 30 जून तक लॉकडाउन की स्थिति है. इस दौरान कई उद्योगों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है. इस बीच कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को नकद सहयोग न देकर सरकार देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर रही है. राहुल ने इसे लेकर एक ट्वीट किया है. ट्वीट में राहुल गांधी ने एक निजी अखबार के खबर को शेयर किया है. राहुल गांधी ने इसकी तुलना नोटबंदी से की इसे नोटबंदी 2.0 करार दिया. उन्होंने  ट्वीट किया कि केंद्र सरकार लोगों और एमएसएमई को नकद सहयोग देने से इनकार करके अर्थव्यवस्था को सक्रियता के साथ बर्बाद कर रही है. यह नोटबंदी 2.0 है. बता दें कि पिछले कई हफ्तों से कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार से गरीबों, मजदूरों और एमएसएमई की वित्तीय मदद करने की मांग कर रही है. कांग्रेस का कहना है कि सरकार लोगों के खाते में अगले छह महीनों तक 7500 रुपये महीने भेजे. इसके अलावा तत्काल प्रभाव से 10 हजार रुपये की मदद की जाए. इससे पहले राहुल गांधी ने कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए देश में लगाए गए लॉकडाउन को लेकर निशाना साधा. उन्होंने एक ट्वीट के माध्यम से 6 देशों के ग्राफ के जरिए दिखाने की कोशिश की कि देश में कोरोना को लेकर लागू किया गया लॉकडाउन पूरी तरह फेल साबित हुआ.

अन्य खबरे