अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा कराकर विपक्ष खुद को बना रहा है कंगाल - सीएम शिंदे
10 Aug, 2023
1436
संवाददाता/in24 न्यूज़।
सीएम शिंदे ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए ट्वीट में आगे लिखा कि देश की जनता ने विपक्ष पर बार- बार अविश्वास किया है. 2014 और 2019 में आम नागरिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गहरा विश्वास दिखाया. इसमें किसी के मन में कोई संदेह नहीं है कि साल 2024 में इसमें बढ़ोतरी होगी. भारत के नागरिक अब केवल सर्वांगीण प्रगति और आर्थिक विकास चाहते हैं. विरोधियों द्वारा एक- दूसरे का हाथ पकड़कर एकता की घोषणा करना और एक-दूसरे को पटखनी देने का मौका तलाशना अब पुरानी बात हो गई है. पिछले दो दिनों से पूरा देश देख रहा है कि वे अविश्वास प्रस्ताव का सामना कैसे करते हैं. मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि इस चर्चा के बाद प्रधानमंत्री और एनडीए के घटक दलों की स्थिति और मजबूत होगी.