Breaking News

आम आदमी पार्टी को चुनाव आयोग ने दिया झटका

27 Mar, 2019 1162

संवाददाता/in24 न्यूज़.  

आम आदमी पार्टी को चुनाव आयोग ने बड़ा झटका दिया है. लोकसभा चुनाव 2019 से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. चुनाव आयोग ने यूपी की गौतम बुद्ध नगर से आप प्रत्याशी श्वेता शर्मा को अयोग्य घोषित कर दिया है. चुनाव आयोग ने उनका पर्चा रद्द कर दिया है. चिंता की बात यह है कि अब आप की तरफ से कोई भी उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल नहीं कर सकता है. दरअसल, चुनाव आयोग ने गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से प्रत्याशी प्रोफेसर श्वेता शर्मा का नामांकन प्रस्तावकों की संख्या कम होने से रद्द कर दिया. श्वेता शर्मा गौतमबुद्ध नगर से एकमात्र महिला प्रत्याशी भी थीं. श्वेता शर्मा के अलावा निर्वाचन आयोग ने कागजात की कमी के कारण सात और प्रत्याशियों का नामांकन रद्द कर दिया है. 

अन्य खबरे