Breaking News

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति, पीएम मोदी और अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

30 Jan, 2023 697

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu), प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) समेत अनेक नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने ट्विटर पर कहा कि मैं बापू को उनकी पुण्यतिथि पर नमन करता हूं और उनके गहन विचारों को याद करता हूं। मैं उन सभी लोगों को भी श्रद्धांजलि देता हूं, जो हमारे राष्ट्र की सेवा में शहीद हुए हैं। उनके बलिदान कभी भुलाए नहीं जाएंगे और वे विकसित भारत के लिए काम करने के हमारे संकल्प को मजबूत करते रहेंगे। शाह ने कहा कि स्वदेशी और स्वावलंबन के मार्ग पर चलकर देश को आत्मनिर्भर बनाने की प्रेरणा देने वाले महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। आजादी के अमृतकाल में पूज्य बापू के स्वच्छता, स्वदेशी और स्वभाषा के विचारों को अपनाकर उन पर चलाना ही गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। महात्मा गांधी की 30 जनवरी, 1948 को दिल्ली के बिड़ला हाउस परिसर में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। बता दें कि राष्ट्रपिता महात्मा  को आज पूरा देश नमन कर रहा है।  

अन्य खबरे