Breaking News

आम आदमी पार्टी पंजाब में अकेले लड़ेगी लोकसभा चुनाव

24 Jan, 2024 572

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आम आदमी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव पंजाब में अकेली लड़ेगी। इंडिया गठबंधन में शामिल आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पंजाब में लोकसभा चुनाव अलग-अलग लड़ेंगे। सूत्रों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी ने 13 सीटों के लिए 39 नेताओं के नाम भी शॉर्ट लिस्ट कर दिए हैं । हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं हुई है, हाईकमान जल्द ही इस संबंध में ऐलान कर सकती है। बता दें कि चुनाव से पहले गठबंधन न करने की बात को आप की हाईकमान ने स्वीकार कर लिया है। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले से ही अलग चुनाव लड़ने के संकेत दे रहे हैं। वह साफ कहते हैं कि इस बार पंजाब में 13-0 से जीतेंगे। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कैबिनेट मंत्रियों और मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मीटिंग की थी। मीटिंग में आम आदमी पार्टी ने पंजाब में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। बता दें पश्चिम बंगाल में टीएमसी भी अकेली ही लोकसभा लड़ने का ऐलान कर चुकी है।

अन्य खबरे