आरएसएस और एएमआईएम पर अब दिग्विजय का हमला
14 Sep, 2021
741
संवाददाता/in24 न्यूज़.
कांग्रेस के सर्वाधिक विवादित नेताओं में से एक दिग्विजय सिंह ने आज एक बार फिर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एएमआईएम पर हमला बोला है। सिंह ने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा है कि तब सावरकर व जिन्ना थे अब आरएसएस और एएमआईएम है। मोदी है और ओवैसी है। क्या विभाजन से देश का भला हुआ, क्या धार्मिक उन्माद फैला कर यह ताक़तें भारत को मज़बूत कर रहे हैं या कमजोर कर रहे हैं? यही हमारे लिए सबक़ है और इन समाज में विघटन करने वाली शक्तियों से हमें संघर्ष करना है। हम सब एक हैं। बता दें कि दिग्विजय की बयानबाज़ी से हरदम आहत होने वाली कांग्रेस भी उनपर किसी तरह की लगाम नहीं लगा पाई है।