ईडी दफ़्तर नहीं गए पवार
संवाददाता/in24 न्यूज़.
महाराष्ट्र के सबसे बड़े नेताओं में से एक हैं शरद पवार। ईडी में जाने को लेकर आज दिनभर गहमागहमी का माहौल रहा. मगर अंततः पवार को ईडी दफ्तर जाने की ज़रूरत नहीं पड़ी. गौरतलब है कि राकांपा अध्यक्ष शरद पवार प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर में नहीं जाएंगे. बैंक घोटाला मामले में शरद पवार आज दोपहर 2 बजे ईडी दफ्तर जाने वाले थे, मगर पुलिस-प्रशासन के अनुरोध पर उन्होंने ईडी दफ्तर न जाने का फैसला किया है. मुंबई में अपने घर से बाहर निकल संवाददाताओं से बातचीत में शरद पवार ने कहा कि कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मैंने प्रवर्तन निदेशालय न जाने का फैसला लिया है. साथ ही उन्होंने कहा कि बैंक घोटाले में मेरा कोई लेना-देना नहीं है. शरद पवार ने कहा कि मैं अब ईडी दफ्तर नहीं जाऊंगा. मैंने यह फैसला इसलिए लिया है, क्योंकि मैं नहीं चाहता कि कानून व्यवस्था खराब हो. मैं एक जिम्मेदार व्यक्ति हूं. उन्होंने कहा कि मेरा बैंक घोटाला से कोई लेना-देना नहीं है. मैं ईडी दफ्तर यही बताने जाने वाला था कि मैं इसमें कहीं से भी शामिल नहीं हूं.शरद पवार द्वारा ईडी दफ्तर नहीं जाने से एक बड़ा राजनितिक भूचाल आने से बच गया.