उत्तर प्रदेश और गोवा में शिवसेना को मिले नोटा से भी कम वोट - गोपीचंद पडलकर
संवाददाता/in24 न्यूज़
भारतीय जनता पार्टी के विधायक गोपीचंद पडलकर ने शिवसेना सांसद संजय राउत पर पलटवार करते हुए शिवसेना पार्टी पर जमकर निशाना साधते हुए संजय राउत को 'जनाब' कहकर तंज कसते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश और गोवा में हुए विधानसभा चुनाव में जितने वोट नोटा के तहत पड़े उससे भी कम वोट शिवसेना के खाते में आए.जबकि शिवसेना की तरफ से आदित्य ठाकरे को राष्ट्रीय राजनीति के तहत लांच किया लेकिन फिर भी यूपी और गोवा चुनाव में शिवसेना के चारो खाने चित्त हो गए। यही नहीं बीजेपी विधायक गोपीचंद पडलकर ने ये भी कहा कि आज जिस तरह से वे बिना किसी सुरक्षा के राज्य के किसी भी हिस्से में पहुँच जाते हैं उसी तरह संजय राउत भी बिना किसी सुरक्षा के महाराष्ट्र में घुमकर दिखाएं। उन्होंने संजय राउत को जनाब कहकर संबोधित करते हुए कहा कि राज्य के ऊर्जा मंत्री द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद भी महाराष्ट्र के किसानों की बिजली सेवा खंडित की जा रही है.इससे साफ़ जाहिर होता है कि महाराष्र के अन्न दाताओं के प्रति राज्य सरकार कितनी गंभीर है.