Breaking News

उद्धव ठाकरे ने कोरोना से बचने की अपील की

20 Mar, 2021 1445

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना के कहर से महाराष्ट्र परेशान है। इस जानलेवा महामारी को देखते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लोगों से राज्य में एक और लॉकडाउन से बचने के लिए कोरोना वायरस (कोविड-19) से संबंधित दिशानिर्देशों का अच्छे से पालन करने का आग्रह किया है। ठाकरे ने लोगों को सतर्क करते हुये कहा कि अगर कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया गया तो राज्य के पास लॉकडाउन लगाने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं बचेगा। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार शाम कोरोना प्रभावित नंदुरबार जिले का दौरा करने के बाद कहा कि अगर लोग कोरोना दिशानिर्देशों का पालन नहीं करेंगे तो राज्य के पास लॉकडाउन लगाने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अब स्थिति और भी खराब हो गई है। ठाकरे ने कहा कि लॉकडाउन से बचने का एक ही तरीका है कि लोग सहयोग करें और टीका लेने के बाद भी कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करें। बता दें कि मुंबई में सड़कों पर मास्क नहीं पहननेवालों से बीएमसी के कर्मचारी और मुंबई पुलिस जुर्माना वसूल रही है।

अन्य खबरे