Breaking News

ओवैसी को मुंबई में सभा करने की इजाज़त नहीं

27 Feb, 2020 803

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
असदुद्दीन ओवैसी अपने लोकसभा क्षेत्र हैदराबाद के साथ ही दक्षिण के कई शहरों समेत महाराष्ट्र में भी इस नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ लगातार सभाएं कर रहे हैं. वहीं दिल्ली में माहौल बिगड़ने की वजह से आज मुंबई के पास भिवंडी में होने जा रही उनकी एक सभा को पुलिस ने परमिशन नहीं दी. जिसके चलते यह सभा रद्द हो गई है. बताया जा रहा है कि मार्च के दूसरे हफ्ते में इस सभा का आयोजन किया जाएगा. असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम का महाराष्ट्र में विस्तार हो रहा है. पार्टी का एक सांसद भी चुना गया है और दो विधायक भी हैं. इस स्थिति के बीच में असदुद्दीन ओवैसी लगातार महाराष्ट्र का दौरा करते रहते हैं. आज भिवंडी में होने वाली सभा के चलते भी ओवैसी मुंबई पहुंचने वाले थे. लेकिन पुलिस ने सभा की परमिशन रद्द कर दी. पुलिस ने कहा कि यह कार्यक्रम कुछ दिनों के लिए आगे बढ़ा दिया जाए. जिसके बाद पार्टी ने निर्णय लिया कि यह कार्यक्रम अब मार्च के दूसरे हफ्ते में होगा.

अन्य खबरे