कश्मीर कब पाकिस्तान का था? : राजनाथ
संवाददाता/in24 न्यूज़।
जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर जिस तरह पाकिस्तान ख़ून के आंसू रो रहा है और अनर्गल प्रलाप कर रहा है, उसे देखते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के संदर्भ में यह सवाल उठाया है कि कश्मीर पाकिस्तान का था ही कब! गौरतलब है कि आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लेह पहुंचे. वहां उन्होंने कहा कि मैं पाकिस्तान से पूछना चाहता हूं कि कश्मीर कब पाकिस्तान का था कि उसको लेकर रोते रहते हो? पाकिस्तान बन गया तो हम आपके वजूद का सम्मान करते हैं. पाकिस्तान को इस मुद्दे पर बात करने का कोई अधिकार नहीं है. राजनाथ सिंह ने कहा, अब पाकिस्तान से बातचीत भी होगी तो केवल पीओके को लेकर होगी. इसके अलावा पाकिस्तान से कोई बातचीत नहीं होगी. राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्ना हिस्सा है और रहेगा. इसके अलावा पीओके भी भारत का अभिन्न हिस्सा है.