Breaking News

कांग्रेस महिला अध्यक्ष अजंता यादव ने भरा नामांकन

04 Oct, 2019 1214
संवाददाता/in24 न्यूज़.

कांग्रेस ने मुंबई कांदिवली पूर्व सीट से मुंबई महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अजंता यादव को टिकट दिया है. गौरतलब है कि अजंता यादव पहले कांग्रेस की नगरसेविका रह चुकी हैं. आज नामांकन से पहले in24 न्यूज़ से ख़ास बात करते हुए उन्होंने सबसे पहले पार्टी के आलाकमान का शुक्रिया अदा किया और अपनी जीत के प्रति विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि मैंने अबतक स्थानीय लोगों की हर तरह से सेवा की है और मुझे अभी हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है. पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम द्वारा पार्टी से बगावत करने के सवाल पर अजंता यादव ने कहा कि ऐसा हर पार्टी में चलता रहता है. निरुपम जी मेरे नेता हैं. उनका आशीर्वाद मेरे साथ है और मुझे उम्मीद है कि जल्द ही सबकुछ ठीक हो जाएगा। नामांकन में शामिल कार्यकर्ताओं ने भी in24 न्यूज़ से कहा कि अजंता यादव जनता की नेता हैं और उन्होंने जो विकास के कार्य किए हैं, उसपर उन्हें हम जीताकर लाएंगे।      

अन्य खबरे