Breaking News

कांग्रेस 25 सालों तक सत्ता में नहीं आएगी : फड़नवीस

26 Sep, 2019 1173

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
आज देश में कांग्रेस की ऐसी स्थिति हो गई है कि पार्टी छोड़कर भागनेवालों को वह रोक पाने में भी असमर्थ नज़र आ रही है. गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो गई है. चुनाव से ठीक पहले बीजेपी ने महाजनादेश यात्रा शुरू की है. इसी के तहत बीजेपी नेता और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पुणे में चुनाव प्रचार करने पहुंचे. इस दौरान देवेंद्र फडणवीस का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला. देवेंद्र फडणवीस बैलगाड़ी पर सवार होकर चुनाव प्रचार में उतरे. इतना ही नहीं उन्होंने ही बैलगाड़ी की लगाम थाम रखी थी. हालांकि बैलगाड़ी से चुनाव प्रचार के दौरान सुरक्षाकर्मियों को काफी मशक्त करनी पड़ी. देवेंद्र फडणवीस के साथ पूर्व मंत्री हर्षवर्धन पाटिल भी थे. कांग्रेस का दामन छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हर्षवर्धन पाटिल जनता से बीजेपी के लिए वोट मांगते नजर आए. इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोगों को संबोधित भी किया. मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि मुझे यकीन है कि कुछ लोगों को आज रात ठीक से नींद नहीं आएगी. उनका इशारा कांग्रेस समते विपक्षी दलों की तरफ था. देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा चुनाव में जीत का दावा करते हुए कहा कि चुनाव हारने के बाद इलेक्टॉनिक वोटिंग मशीनों को विपक्षी दल जिम्मेदार ठहराएंगे. लेकिन कांग्रेस-एनसीपी ने 2004 और 2009 में जीत दर्ज किए थे तब ईवीएण खराब नहीं था. क्या उस समय ईवीएम अच्छी थी?'इसके साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि एनसीपी और कांग्रेस अगले 25 साल तक सत्ता में नहीं आने जा रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी को वोट देने के लिए आग्रह भी किया.

अन्य खबरे