Breaking News

कार सेवकों का बलिदान बेकार नहीं गया : राज ठाकरे

09 Nov, 2019 1034

संवाददाता/in24 न्यूज़।  
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने अयोध्या पर आए फ़ैसले पर प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि कार सेवकों का बलिदान बेकार नहीं गया. गौरतलब है कि हिन्‍दुओं के सबसे बड़े आराध्‍य श्रीराम  का अयोध्‍या में मंदिर बनने का रास्‍ता सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है. अयोध्या में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद में उच्चतम न्यायालय ने शनिवार को विवादित पूरी 2.77 एकड़ जमीन राम लला को दे दी. सुप्रीम कोर्ट ने कानूनी तौर पर श्रीराम को एक व्‍यक्‍ति मानते हुए अयोध्‍या में राम मंदिर का रास्‍ता साफ कर दिया है. इसके बाद महाराष्ट्र की राजनीतिक पार्टी मनसे के अध्यक्ष राज ठाकरे ने कहा कि आज मैं बहुत खुश हूं. कार सेवकों का बलिदान बेकार नहीं गया. 

अन्य खबरे