Breaking News

किडनी की बीमारी के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हुए पीएम मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी

28 Feb, 2023 766

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
गुर्दे (kidney) की बीमारी के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी (Prahlad Modi) को चेन्नई (Chennai)के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चेन्नई में अयनंबक्कम के अस्पताल के सूत्रों ने अधिक जानकारी दिए बिना बताया कि उनकी हालत स्थिर है। प्रह्लाद मोदी, जो ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के उपाध्यक्ष भी हैं, अपने परिवार के साथ आध्यात्मिक दौरे पर हैं और उन्होंने मदुरै मीनाक्षी मंदिर, रामेश्वरम मंदिर और कन्याकुमारी देवी मंदिर का दौरा किया था। बता दें कि उनके स्वास्थ्य की ताज़ा स्थिति जल्द ही सामने आएगी।

अन्य खबरे