Breaking News

विधायक दल के नेता पद से अजित पवार बर्खास्त

23 Nov, 2019 973

संवाददाता/in24 न्यूज़.
एनसीपी ने महाराष्ट्र में अचानक उप मुख्यमंत्री बने अजित पवार को विधायक दल के नेता पर से बर्खास्त कर दिया गया है. महाराष्ट्र के राज्यपाल दिल्ली पहुंच गए हैं. उधर शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी शपथविधि के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं. याचिका में राज्यपाल के फैसले पर सवाल उठाए गए हैं और कहा है कि राज्यपाल ने जिस तरह से गठबंधन को शपथ के लिए बुलाया है वह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं हैं और सुप्रीम कोर्ट को इस मामले में दखल देना चाहिए. कोर्ट में इन दलों के वकील रजिस्ट्रार का इतंजार कर रहे हैं. एसनीपी के विधायक भी मुंबई के एक होटल में ठहरेंगे. अजित पवार पर बड़ी कार्रवाई की गई है और उनको विधायक दल के नेता पद से हटाकर दिलीप वलसे पाटिल को यह पद दिया गया है. बैठक में इस बात का फैसला लिया गया है. एनसीपी के विधायक दल की बैठक समाप्त हो गई है. इसके साथ ही अब अजीत पवार अब व्हीप जारी नहीं कर सकेंगे. कुय़ देर पहले एनसीपी के विधायकों ने इस बात का फैसला लिया. महाराष्ट्र में चल रहे सियासी घमासान के बीच शिवसेनाप्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपने विधायकों के साथ बैठक की. उन्होंने बैठक में मौजूद सभी विधायकों से पूछा कि क्या आप डरे हुए हैं? आपलोग शांत रहिए, हमारा सपना पूरा होगा. शिवसेना ही सरकार बनाएगी काग्रेस और एनसीपी हमारे साथ है. ऐसी स्थितियों का मैने कई बार सामना किया है. इसके साथ ही उधर शरद पवार विधायकों की बैठक ले रहे हैं. इसमें सुबह अजित पवार के साथ रहने वाले विधायक बैठक में मौजूद रहे. उधर एनसीपी ने माना कि सभी 54 विधायक बैठक में नहीं पहुंचे हैं. शरद पवार ने कहा है कि पार्टी अलग है परिवार अलग है और किसी को भी दहशत में नही आना चाहिए. इससे पहले अजीत पवार को मनाने की सारी कोशिशें नाकाम हो गईं. उनको मनाने के लिए गए एनसीपी के नेताओं को खाली हाथ लौटना पड़ा. अजित पवार के खासमखास माने जाने वाले नेता शरद पवार की बैठक में पहुंच रहे हैं. ऐसे में अजित पवार अलग-थलग पड़ते दिखाई दे रहे हैं. उधर दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर महाराष्ट्र में सरकार बनाए जाने के संबंध में पूछे गए सवाल पर विक्ट्री साइन दिखाते नजर आए.

अन्य खबरे