Breaking News

केजरीवाल को जान से मारने की धमकी

31 Jan, 2023 849

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री (Delhi Chief Minister) अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को जान से मारने की धमकी मिली है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली के मुंडका निवासी एक शख्स ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की मानसिक हालत ठीक नहीं है। आरोपी की अभी तक गिरफ्तार नहीं हो सकी है। आरोपी का नाम जय प्रकाश बताया जा रहा है। जय प्रकाश ने देर रात दिल्ली पुलिस को कॉल कर केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी का इलाज चल रहा है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि देर रात दिल्ली पुलिस को आरोपी ने फोन किया था और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को धमकी दी थी। इसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई और आरोपी के बारे में पता लगाने लगी। इसके बाद पता चला कि वह मुंडका का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि अभी उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। शायद उसका मेंटल कंडीशन ठीक नहीं है। पुलिस की एक टीम उससे पूछताछ के साथ आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

अन्य खबरे