Breaking News

केरल मेरे लिए उतना ही है जितना बनारस -पीएम मोदी

08 Jun, 2019 1109

संवाददाता/in24 न्यूज़।  

प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी अपनी पहली यात्रा पर हैं..और पीएम मोदी ने केरल के त्रिसूर में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए  पीएम मोदी ने कहा कि देश के गरीबों को अपना घर बेचना ना पड़े इसके लिए हम 5 लाख की सुविधा दे रहे हैं, लेकिन केरल के लोगों को यह सुविधा नहीं मिल रही है. क्योंकि यहां की सरकार ने इस सुविधा को लागू करने से मना किया है. हम अपील करते हैं कि वे स्वीकार करें और केरल के लोग इसका फायदा उठा सकें.. पीएम मोदी ने कहा कि हम राजनीति में सरकार बनाने के लिए नहीं हैं. हम लोगों की सेवा करने के लिए यहां हैं. पीएम मोदी ने कहा कि जनता-जर्नादन ईश्वर का रूप है, ये इस चुनाव में देश ने भलि-भांति देखा है. राजनीतिक दल जनता के मिजाज के नहीं पहचान पाए. लेकिन जनता ने भाजपा और एनडीए के पक्ष में प्रचंड जनादेश दिया. मैं सिर झुकाकर जनता को नमन करता हूं.पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष के नेता कहते हैं कि केरल में बीजेपी का खाता भी नहीं खुला, फिर भी मोदी धन्यवाद के लिए गए. जो हमें जिताते हैं वो भी हमारे हैं, जो चूक गए हैं वो भी हमारे हैं. केरल मेरे लिए उतना ही है जितना बनारस है.पीएम मोदी ने कहा कि गुरुवायूर की धरती पर आने का मुझे सौभाग्य मिला. ये मेरे लिए नई शक्ति देने वाला अवसर है. पीएम मोदी ने इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं का आभार जताया. साथ ही उन्होंने लोकतंत्र के उत्सव में योगदान के लिए केरल के लोगों का धन्यवाद किया. 

अन्य खबरे