Breaking News

केसीआर दूसरी बार बने तेलंगाना के सीएम

13 Dec, 2018 1195

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के तौर पर तेलंगाना राष्ट्र समिति के प्रमुख केसीआर ने दूसरी बार शपथ लिया है. विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को राज्य की 119 विधानसभा सीटों में से 88 सीटें मिली थीं. वहीं दूसरे नंबर पर रहने वाली कांग्रेस गठबंधन को 19 सीटें मिली थीं. 

गौरतलब है कि के चंद्रशेखर राव ने समय से पहले विधानसभा भंग करने का फैसला किया था. उनका यह फैसला उनकी पार्टी के लिए फायदेमंद साबित हुआ. 119 सदस्यीय विधानसभा में उनकी पार्टी टीआरएस को जबरदस्त कामयाबी मिली. सरकार बनाने के लिए जरूरी 60 सीटों से कहीं ज्यादा टीआरएस को 88 सीटें मिली थीं. केसीआर के शपथ ग्रहण के बाद उन्हें लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं.  

अन्य खबरे