कोरोना की पहली वैक्सीन के बाद भी नगमा हुईं संक्रमित
08 Apr, 2021
891
संवाददाता/in24 न्यूज़.
जानलेवा महामारी कोरोना संकट के खौफ के बीच अभिनेत्री और कांग्रेस नेता नगमा ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने कोरोना वायरस की पहली डोज ली थी, इसके बावजूद वह संक्रमित हो गई हैं. नगमा ने ट्वीट कर जानकारी दी कि उन्होंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है. नगमा ने इस बात की जानकारी देते हुए अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि उन्होंने दो अप्रैल को कोविड-19 टीके की पहली खुराक ली थी. इसके बाद भी वह संक्रमण की चपेट में आ गई हैं. नगमा ने अपने प्रशंसकों से कोरोना का टीका लगवाने के बाद भी सतर्क रहने को कहा है. बता दें इससे पहले भी इस तरह की घटना सामने आ चुकी है.