Breaking News

क्रिकेट और राजनीति में कुछ भी हो सकता है : गडकरी

15 Nov, 2019 914

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
खेल और राजनीति दोनों अलग चीज़ें हैं, मगर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने की अटकलों के बीच अपने बयान में कहा है कि क्रिकेट और राजनीति में कुछ भी हो सकता है, उसके बाद यह भी कयास लगाया जाने लगा है कि क्या बीजेपी भी सरकार बनाने की प्रक्रिया में लगी हुई है! बहरहाल गडकरी ने कहा कि क्रिकेट और राजनीति में कुछ भी हो सकता है। कभी-कभी आपको लगता है कि आप मैच हार रहे हैं लेकिन नतीजे बिल्कुल विपरीत आते हैं।नितिन गडकरी ने कहा कि अभी मैं दिल्ली से आ रहा हूं मुझे महाराष्ट्र के विषय में ज्यादा जानकारी नहीं है। नितिन गडकरी ने गुरुवार को यह बयान महाराष्ट्र में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिया था। इस बीच गडकरी से पत्रकार ने पूछा कि अगर प्रदेश में गैर-भाजपाई सरकार बनती है तो मुंबई में जारी परियोजनाओं का क्या होगा? इस सवाल के जवाब में गडकरी ने कहा कि सरकार बदलती है, लेकिन परियोजनाएं जारी रहती हैं। मुझे इस बात से कोई समस्या नहीं है.  सरकार किसी की भी बने हम सकारात्मक नीतियों का समर्थन करेंगे।

अन्य खबरे