Breaking News

गौतम गंभीर ने अफरीदी को लताड़ लगाई

29 Aug, 2019 1003

संवाददाता/in24 न्यूज़.   
पाकिस्तान जिस तरह से भारत के ख़िलाफ़ अनर्गल बयानबाज़ी करता जा रहा है, ऐसे में खबर है कि क्रिकेटर रह चुके शहीद अफरीदी नियंत्रण रेखा के पास दौरा करनेवाले हैं. उसके बाद गौतम गंभीर ने उन्हें लताड़ लगाईं है. गौरतलब है कि भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के नियंत्रण रेखा का दौरा करने की बात कहने पर उन्हें फटकार लगाई है. भारतीय सरकार ने हाल ही में जम्‍मू कश्‍मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया है, जिसके बाद अफरीदी ने कहा था कि वह कश्मीर के लोगों के साथ खड़े हैं और इस बात को जाहिर करने के लिए वह नियंत्रण रेखा का दौरा करेंगे. गौतम गंभीर ने शाहिद अफरीदी को करारा जवाब देते हुए कहा कि कुछ लोग कभी बड़े नहीं होते, वे जब क्रिकेट खेलना बंद करते हैं, तब भी उतने ही बड़े रहते हैं, जितने क्रिकेट खेलना शुरू करते वक्‍त थे. गौतम गंभीर ने कहा कि अगर उन्‍हें राजनीति करने का इतना ही शौक है तो सीधे राजनीति करें आकर. इससे पहले पहले गंभीर ने इसी संबंध में एक ट्वीट भी किया था. इसमें उन्‍होंने लिखा था कि साथियों, इस फोटो में शाहिद अफरीदी, शाहिद अफरीदी से पूछ रहे हैं कि शाहिद अफरीदी को, शाहिद अफरीदी को शर्मिदा करने के लिए क्या करना चाहिए, ताकि इसमें कोई शक न रह जाए कि शाहिद अफरीदी ने बड़ा होने से इनकार कर दिया है. मैं उनकी मदद के लिए ऑनलाइन किंडरगार्डन ऑर्डर कर रहा हूं. 

अन्य खबरे