Breaking News

चुनाव जीतने के बाद महाराष्ट्र के आठ विधायकों ने दिया इस्तीफा

27 Jun, 2024 386
संवाददाता/in24 न्यूज़।

महाराष्ट्र विधानसभा के मॉनसून सत्र की आज से शुरुआत हो गई है. चुनावों से पहले महायुति सरकार और 14 वें विधानसभा का आखिरी सत्र होगा।आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर यह सत्र कई महीनों में खास होने वाला है. जहां एक ओर विपक्ष ने किसानों के मुद्दे, मराठा बनाम ओबीसी विवाद, पोर्श कांड, और घाटकोपर होर्डिंग हादसे समेत कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी कर रखी है. वहीं दूसरी ओर सरकार ने अतिरिक्त बजट के जरिए लोगों को राहत देने की कोशिश करेगी। सत्र के पहले ही दिन जबरदस्त हंगामा देखने को मिला. इस दौरान विधान भवन की सीढ़ियों पर विपक्षी विधायकों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों की कर्ज माफी को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. सत्र की शुरुआत होते ही विधानसभा अध्यक्ष है राहुल नार्वेकर ने उन विधायकों के नाम पढ़कर सुनाएं जिन्होंने लोकसभा चुनाव जीतने के बाद विधायक पद से इस्तीफा दिया है.बता दें कि आठ विधायकों ने इस्तीफा दिया है जिसमें राजू पारवे, निलेश लंके, प्रणीति शिंदे, बलवंत वानखेडे, प्रतिभा धानोरकर, संदीपान भुमरे, रविंद्र वायकर, और वर्षा गायकवाड़ शामिल है. कल यानी 28 जून को महाराष्ट्र सरकार अतिरिक्त बजट पेश करेगी। कुल मिलाकर महाराष्ट्र विधानसभा का यह आखिरी सत्र जबरदस्त और हंगामेदार रहने के पूरे आसार है.

अन्य खबरे