Breaking News

चुनाव प्रचार के बीच उर्मिला मातोंडकर ने मनाया गुड़ी पड़वा

06 Apr, 2019 1233
संवाददता/in24 न्यूज़।

मराठी नव वर्ष के आरंभ होने की खुशी में पूरे महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा का पर्व मनाया जा रहा है...  चाहे फिल्मी सितारे हों या राजनेता हर कोई गुड़ी पड़वा के खुमार में डूबा हुआ है। गुड़ी पड़वा के अवसर पर, अभिनेत्री और कांग्रेस की लोकसभा उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर भी विशेष पारंपरिक वेशभूषा में प्रचार करने के लिए निकलीं। उर्मिला ने उत्तर मुंबई लोकसभा क्षेत्र में लोगों के घर जाकर उनसे मुलाकात की। गौरतलब है कि अभी कुछ दिन पहले ही कांग्रेस का हाथ थामने वाली अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को पार्टी ने लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया है। उर्मिला उत्तर मुंबई से कांग्रेस की  उम्मीदवार हैं । बता दें कि 27 फरवरी को ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद उर्मिला ने पार्टी की सदस्यता ली थी।  मुंबई की 6 लोकसभा सीटों के लिए चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान किया जाएगा। उर्मिला मातोंडकर का मुकाबला भाजपा  के मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी से होगा। हाल ही में कांग्रेस में शामिल होने के बाद उत्तर मुंबई से लोकसभा चुनाव का टिकट मिलने के बाद एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर चर्चाओं में आ गई हैं। शनिवार को उन्होंने मुंबई की सड़कों पर लोगों को बीच गुड़ी पर्व को सेलिब्रेट किया। दरअसल आज से चैत्र नवरात्र शुरू हो गए हैं। देश के अलग अलग हिस्सों में इसे नए साल के रूप में मनाया जाता है वहीं महाराष्ट्र में उसे गुड़ी पर्व कहा जाता है। सड़कों पर आम लोगों के साथ धूमधाम से गुड़ी पर्व मनाते हुए उर्मिला ने जमकर डांस भी किया। इतना ही नहीं उर्मिला ने खुद ढोल भी बजाया। मराठी गेटअप में पीली साड़ी, मराठी नथ और गजरा पहने उर्मिला खूबसूरत दिख रही है।

अन्य खबरे