Breaking News

छत्तीसगढ़ में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या

08 Jan, 2024 2079

संवाददाता/in24 न्यूज़.
भारतीय जनता पार्टी के एक नेता की छत्तीसगढ़ के कांकेर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि भाजपा के नगर पंचायत पखांजूर के पूर्व अध्यक्ष रहे तथा वर्तमान में पार्षद असीम राय की देर रात अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। नगर पंचायत पखांजूर में इन दिनों विवाद चल रहा है। अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर 15 जनवरी को वोटिंग होनी है। पुलिस के मुताबिक, असीम राय वह बीती रात पखांजूर में आयोजित विकसित भारत संकल्प शिविर में शामिल हुए थे। कार्यक्रम निपटने के बाद घर चले गए और रात करीब आठ बजे फिर से नगर के पुराना बाजार के पास एक्टिवा से आ रहे थे तभी पीछे से काली कलर की पल्सर में दो लोग पहुंचे जिसमें पीछे बैठे व्यक्ति ने असीम राय के सिर में फायरिंग कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मुख्यमार्ग होते हुए संगम की तरफ फरार हो गए। भाजपा नेता के घायल होने पर सिविल अस्पताल पखांजूर पहुंचाया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। आगे की करवाई में पुलिस जुट गई है।

अन्य खबरे