Breaking News

जन्मदिन पर उपहार के तौर पर लाएं पौधा और शैक्षिक सामग्री- राज ठाकरे

12 Jun, 2023 660
संवाददाता/in24 न्यूज़।
 
मनसे प्रमुख राज ठाकरे जहां एक तरफ कार्यकर्ताओं से अपील कर रहे हैं. कि मुझे जन्मदिन पर शुभकामना देने आते समय गुलदस्ता और मिठाई ना लेकर आएं. तो वहीं दूसरी तरफ मन सैनिकों ने एक बार फिर उनके जन्मदिन से पहले दादर में स्थित उनके निवासस्थान शिवतीर्थ के बाहर राज ठाकरे महाराष्ट्र के भावी मुख्यमंत्री का पोस्टर लगाया है।. जिसको लेकर एक बार फिर महाराष्ट्र के सियासी गलियारे में चर्चा तेज हो गई है। बता दें कि राज ठाकरे महाराष्ट्र का एक प्रमुख चेहरा है मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे का जन्मदिन 14 जून को होता है इस खास दिन पर राज ठाकरे को बधाई देने के लिए महाराष्ट्र के कोने- कोने से मन सैनिक शिवतीर्थ पर आते हैं. लेकिन इस बार राज ठाकरे ने अपने जन्मदिन को लेकर मनसे कार्यकर्ताओं से एक अपील की है कि जन्मदिन के अवसर पर कोई भी व्यक्ति शुभकामना देने आते समय गुलदस्ता और मिठाई लेकर ना आए.
 
राज ठाकरे ने पत्र में लिखा है कि हर साल मेरे जन्मदिन के मौके पर महाराष्ट्र के कोने-कोने से बड़ी संख्या में लोग मुझसे मिलने आते हैं,और मुझे शुभकामनाएं देते हैं उस समय आपका आना आपका अभिवादन मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार है. लेकिन फिर लोग गुलदस्ते, मिठाई और उपहार लेकर आते हैं। इस बार मैं आप सबसे गुजारिश करता हूं कि गुलदस्ता और मिठाई की जगह एक पौधा या शैक्षिक सामग्री लाएं, चाहे वह किताबें हों या कोई छोटी शैक्षिक सामग्री। आप जो भी लाएंगे वह हमारी पार्टी द्वारा जरूरतमंद छात्रों को उपहार के तौर पर दी जाएगी। मुझे पूरा विश्वास है कि आप मेरे अनुरोध का सम्मान करेंगे।
 

अन्य खबरे