Breaking News

जीत का पता नहीं सरकार बनाने की तैयारी में लगी सोनिया

17 May, 2019 1329
संवाददाता/in24 न्यूज़. 

लोकसभा चुनाव के नतीजे अभी आये भी नहीं बावजूद उसके विपक्षियों ने सत्ता का सपना देखना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में नई सरकार के गठन की कोशिशें अभी से शुरू हो गई हैं. कांग्रेस को उम्मीद है कि नतीजों के बाद वह विपक्ष में सबसे बड़ी पार्टी बनेगी. इस मुहिम के तहत सोनिया गांधी पिछले 15 दिनों से चुनावी नतीजों के गणित का हिसाब-किताब लगाने में लगी हैं. वह लगातार तमाम दलों के बड़े नेताओं और मुखिया से संपर्क में हैं. सोनिया की तरफ से सभी गैर एनडीए के दलों को लेटर लिखकर इस बैठक में बुलाया गया है. सूत्रों के अनुसार हालांकि पहले 21 मई को इस मीटिंग की बात कही जा रही थी, लेकिन ममता बनर्जी , मायावती और अखिलेश यादव जैसे नेताओं के सुझाव पर बैठक 23 मई को रखी गई है. इस बैठक में विपक्ष की ओर से जिन्होंने अपनी मौजूदगी सुनिश्चित की है उनमें एनसीपी के शरद पवार और और डीएम के एम के स्टालिन प्रमुख हैं. 

अन्य खबरे