Breaking News

जेडीयू मंत्रिमंडल से बाहर,लेकिन एनडीए में रहकर सरकार को समर्थन - नीतीश कुमार

31 May, 2019 1053

संवाददाता/in24 न्यूज़।

जनता दल यूनाइटेड सुप्रीमो नीतीश कुमार ने राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार में सांकेतिक भागीदारी मंजूर करने से इनकार करते हुए कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी सीटों के अनुपात में मंत्रिमंडल में जगह देने का प्रस्‍ताव देती तो वे इसे स्‍वीकार कर लेते।जेडीयू मंत्रिमंडल से बाहर, लेकिन एनडीए में रहकर सरकार को समर्थन देती रहेगी। नीतीश कुमार ये बातें शुक्रवार को दिल्‍ली से पटना लौटकर कही।नीतीश कुमार ने बताया कि मंत्रिमंडल में सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत के लिए बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह  ने बुलाया था। इसके लिए जब वे वहां गए तो शाह ने एनडीए के सभी घटक दलों को मंत्रिमंडल में एक-एक सीट देने का प्रस्‍ताव रखा। वहां भूपेंद्र यादव भी मौजूद थे।नीतीश कुमार ने कहा कि बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिला है। अमित शाह की बात से लगा कि वे घटक दलों को सांकेतिक प्रतिनिधित्‍व देना चाहते थे। उनकी बात सुनी, फिर कहा कि इसकी सांकेतिक प्रतिनिधित्‍व जरूरत नहीं है। फिर भी पार्टी में बात कर अंतिम फैसला करेंगे।नीतीश कुमार ने बताया कि इसके बाद उन्‍होंने पार्टी में एक-एक कर सब से बात की। सबकी राय यही थी कि सांकेतिक प्रतिनिधित्‍व उचित नहीं, भागीदारी तो आनुपातिक होनी चाहिए। इसके बाद पार्टी ने केंद्र सरकार में शामिल नहीं होने का फैसला किया।नीतीश कुमार ने कहा कि इसके बावजूद जेडीयू गठबंधन एनडीए का हिस्‍सा बना रहेगा। उन्‍होंने मोदी सरकार से किसी तरह की नाराजगी से इनकर किया।

अन्य खबरे