झारखंड में आज अंतिम चरण का मतदान
संवाददाता/in24 न्यूज़.
झारखंड में भारतीय जनता पार्टी के अंदर टिकट बंटवारे को लेकर कई विवाद हुए. उसके बाद चुनाव की बारी आ गई. आज झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए पांचवें और आखिरी चरण के लिए मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो चुकी है. आज 16 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है. झारखंड के संथाल परगना क्षेत्र में स्थित इन 16 विधानसभा सीटों के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है. इन सीटों पर 29 महिला उम्मीदवारों सहित कुल 237 उम्मीदवार मैदान में हैं. 16 सीटों पर 40,05,287 मतदाता इन उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. इन सीटों पर जिन प्रमुख उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा, उनमे मुख्यमंत्री रघुबर दास के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल के मंत्री राज पलिवार, लुइस मरांडी और रणधीर सिंह शामिल हैं. कांग्रेस, झामुमो और राजद गठबंधन के सीएम पद के उम्मीदवार हेमंत सोरेन दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं. वह दुमका और बरहेट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं.