झारखंड में विश्वास मत के बाद बच गई चंपई सोरेन सरकार
संवाददाता/ in24 न्यूज़.
आज झारखंड सरकार ने बहुमत साबित करके अपनी सरकार बचा ली। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सोरेन ने आज विधानसभा में बहुमत हासिल कर लिया। विधानसभा के विशेष सत्र में सीएम चंपई सोरेन की ओर से विश्वास मत का प्रस्ताव सदन में पेश किया गया। 82 सदस्यीय विधानसभा में गांडेय विधानसभा सीट जेएमएम विधायक सरफराज अहमद के त्यागपत्र के कारण खाली है। विश्वास मत प्रस्ताव के पक्ष में 47 वोट प्राप्त हुए, जबकि विरोध में 29 मत मिले। बता दें कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमीन घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने 31 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद चंपई सोरेन को जेएमएक के विधायक दल का नेता चुना गया था। चंपई सोरेन ने बीते शुक्रवार को राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। बता दें कि सरकार बचने पर विधायकों की ख़ुशी उनके चेहरे पर साफ़ नज़र आरही थी।