Breaking News

डीएलएफ रिश्वत मामले में लालू को क्लीन चिट

22 May, 2021 890

संवाददाता/in24 न्यूज़.
जनता दल के सुप्रीमो लालू यादव को बड़ी राहत मिली है। खबर के मुताबिक केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पूर्व रेलवे मंत्री को डीएलएफ रिश्वत मामले में क्लीन चिट दी है। लालू को हाल ही में चारा घोटाला मामले में जमानत मिली थी। चारा घोटाला मामले में लालू तीन साल तक जेल में रहे थे। सीबीआई की आर्थिक अपराध शाखा ने जनवरी, 2018 में इस मामले में लालू यादव और डीएलफ़ ग्रुप के ख़िलाफ़ जांच शुरू की थी। इस मामले में आरोप यह था कि डीएलएफ़ ग्रुप की नज़र मुंबई के बांद्रा में रेलवे के एक प्रोजेक्ट और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण के प्रोजेक्ट पर थी। इन प्रोजेक्ट्स को हासिल करने के लिए डीएलएफ़ ग्रुप ने पूर्व रेल मंत्री लालू को घूस दी थी। इसके साथ ही ग्रुप ने दक्षिणी दिल्ली में भी एक प्रॉपर्टी भी आरजेडी मुखिया लालू को दी थी।  लालू यादव को जेल की सज़ा होने के बाद से आरजेडी की बागडोर तेजस्वी यादव संभाल रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। हालांकि बीजेपी और जेडीयू गठबंधन के पास बहुमत होने के कारण आरजेडी सरकार नहीं बना सकी। तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं। बता दें कि इस खबर से लालू के परिवार में उत्साह का माहौल है।

अन्य खबरे