Breaking News

दिल्ली में आज विधान सभा का चुनाव जारी

08 Feb, 2020 932

संवाददाता/in24 न्यूज़.
दिल्ली विधानसभा के लिए आज मतदान किया जा रहा है. दिल्ली की सभी 70 सीटों के लिए सुबह 08 बजे से वोटिंग शुरु हो गई. पूरे दिल्ली में 13,750 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इनमें से 3,141 पोलिंग स्टेशन को संवेदनशील घोषित किया गया है. मतदाता अपना वोट शाम 6 बजे तक डाल सकेंगे. दिल्ली में विधानसभा पहुंचने के लिए कुल 672 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. वहीं के कुल 1,47,86,382 मतदाता आज अपना प्रतिनिधि चुनकर विधानसभा भेजेंगे. चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को आएंगे. दिल्ली की सत्ता में पहुंचने के लिए तीनों प्रमुख पार्टी सत्ताधारी आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है. आम आदमी पार्टी पिछले पांच साल में दिल्ली में किए गए कामों के दम पर चुनाव मैदान में है. वहीं बीजेपी एक बार फिर से पीएम मोदी के सहारे दिल्ली की कुर्सी तक सपना देख रही है. वहीं कांग्रेस भी वोटर्स को लुभाने के लिए तमाम वादे कर रही है. लेकिन बीजेपी और कांग्रेस के दिल्ली की सत्ता तक पहुंचना आसान नहीं है. क्योंकि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में जिस तरह से काम किया है उसका फायदा उसे मिलने की पूरी संभावना है, लेकिन आप के लिए जीत आसान नहीं है. क्योंकि 2015 के चुनाव में आम आदमी पार्टी को 70 में से 67 सीटों पर जीत मिली थी. लेकिन इन पांच सालों में आम आदमी पार्टी ने अपने कई दिग्गज या यों कहें कि पार्टी बनाने में मुख्य भूमिका निभा चुके नेताओं ने पार्टी का दामन छोड़ दिया, जिनमें योगेंद्र यादव, आशुतोष कुमार, कुमार विश्वास जैसे नाम शामिल हैं.

अन्य खबरे