Breaking News

दिल्ली में बीजेपी ने स्वीकारी अपनी हार

11 Feb, 2020 835

संवाददाता/in24 न्यूज़.   

दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने साफ़ कर दिया है कि वह सरकार बनाने जा रही है. देश की राजधानी दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती का रुझान साफ होते ही भाजपा ने हार मान ली है। भारतीय जनता पार्टी  के दिल्ली प्रदेश कार्यालय पर एक पोस्टर लगाया गया है, जिसके सामने आने के बाद अटकलें लगनी लगी हैं कि क्या भाजपा को पहले से ही अंदाजा था कि वह वोटों की गिनती में पिछड़ जाएगी।भाजपा के दिल्ली दफ्तर में लगे पोस्टर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की फोटो है और उसपर लिखा है, 'विजय से हम अहंकारी नहीं होते और पराजय से हम निराश नहीं होते।' इस पोस्टर को भाजपा की दिल्ली इकाई ने ही लगाया है। हालांकि, वोटों की गिनती से पहले भाजपा नेताओं ने जीत का दावा किया। वहीं, दिल्ली भाजपा के नेता मनोज यादव कहते हैं कि यह पोस्टर पुराना है, और इसे पार्टी के प्रदर्शन से जोड़ कर देखना ठीक नहीं है। इससे पहले भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा था कि मैं नर्वस नहीं हूं। मुझे विश्वास है कि यह भाजपा के लिए अच्छा दिन होगा। हम आज दिल्ली में सत्ता में आ रहे हैं। अगर हम 55 सीटें जीतते हैं तो आश्चर्यचकित न हों।

अन्य खबरे