पीएम मोदी ने ई-सिगरेट के खतरे के प्रति किया सचेत
संवाददाता/in 24 न्यूज़।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पने दूसरे कार्यकाल में रविवार को चौथी बार 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए लोगों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में दिवाली पर पटाखे छोड़ने के दौरान दूसरों की परेशानियों का ख्याल रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस दो अक्टूबर को सभी देशवासी सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ देशव्यापी अभियान का हिस्सा बनें। बता दें कि पिछली बार 'मन की बात' कार्यक्रम में भी उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाने का संकल्प लेने का आह्वान किया था।प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं को ई-सिगरेट के खतरे बताए और तंबाकू सेवन छोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है जिसको नशे से बचाने के लिए सरकार ने ई-सिगरेट पर प्रतिबंध लगाया है। अधिकांश लोगों को ई-सिगरेट के खतरे के बारे में जानकारी नहीं है जबकि यह स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है। ई-सिगरेट में कई खतरनाक केमिकल मिलाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि तंबाकू का नशा छोड़ दें और ई-सिगरेट के बारे में कोई भी गलतफहमी नहीं पालें।