पीएम मोदी सितंबर में करेंगे अमेरिका की यात्रा
13 Jul, 2019
1035
संवाददाता/in24 न्यूज़.
दुनिया भर से भारत के संबंध बेहतर बनाने के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार प्रयासरत हैं. इसी कड़ी में पीएम मोदी सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस द्वारा आयोजित क्लाइमेट एक्शन समिट के लिए अमेरिका का दौरा करेंगे. इस दौरान वह ह्यूस्टन में भारतीय प्रवासियों की एक विशाल रैली में हिस्सा ले सकते हैं. यह जानकारी इस आयोजन की प्रारंभिक योजना से परिचित एक सूत्र ने दी है. मोदी के मई में दोबारा सत्ता में आने के तत्काल बाद ही उनके विदेश दौरे की योजनाओं में जलवायु शिखर सम्मेलन और महासभा की उच्चस्तरीय बहस में हिस्सेदारी सूचीबद्ध हो गई थी, लेकिन ह्यूस्टन बैठक के बारे में आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है.