Breaking News

पुदुच्चेरी में कांग्रेस की सरकार गिरी

22 Feb, 2021 951

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कांग्रेस ने अपनी एक और सरकार पुदुच्चेरी में गंवा दिया. नारायणसामी सरकार ने सोमवार को पुदुच्चेरी विधानसभा में ट्रस्ट वोट विश्वास मत के बाद अपनी सत्ता खोई है. विश्वास मत परीक्षण से पहले ही मुख्यमंत्री वी नारायणसामी सदन से वॉकआउट कर गए थे. पुदुच्चेरी विधानसभा के स्पीकर ने ऐलान किया कि नारायणसामी सरकार ने अपना बहुमत खो दिया है. इसके बाद मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. नारायणसामी ने विश्‍वास मत प्रस्‍ताव के दौरान पूर्व उप राज्‍यपाल किरण बेदी तथा केंद्र की बीजेपी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए. सीएम ने कहा कि विपक्ष के साथ मिलकर पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी तथा केंद्र सरकार हमारी सरकार को गिराने की कोशिश कर रही थी. हमारी सरकार द्वारा मांगे गए फंड को केंद्र सरकार ने न देकर पुडुचेरी के लोगों के साथ धोखा किया. हमने डीएमके और निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार बनाई थी. मुख्‍यमंत्री नारायणसामी ने कहा कि विधायकों को पार्टी के लिए ईमानदार होना चाहिए. पार्टी से इस्‍तीफा दे चुके विधायक लोगों का सामना नहीं कर पाएंगे क्‍योंकि उन्‍हें लोग मौकापरस्‍त कह रहे हैं. नारायणसामी ने कहा कि तमिलनाडु और पुडुचेरी में हम दो भाषा प्रणाली का इस्‍तेमाल करते हैं. बीजेपी यहां जबरन हिंदी को लाना चाह रही है. बता दें कि आपसी कलह और पॉलिटिक्स ने भी इस सरकार को गिराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

अन्य खबरे