Breaking News

पुलवामा हमले के खिलाफ सरकार के साथ पूरा विपक्ष

16 Feb, 2019 1243

संवाददाता/in24 न्यूज़.  

पूरा विपक्ष सरकार के साथ देने के लिए तैयार है. गौरतलब है कि पुलवामा आतंकवादी हमले को लेकर शनिवार को सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलायी. जिसमें कई प्रस्‍ताव लाये गये. जिसमें सभी दल के नेताओं ने एक स्‍वर में कहा कि हम भारत की एकता और अखंडता की रक्षा करते हुए आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हमारे सुरक्षा बलों के साथ एकजुटता से खड़े हैं. साथ ही सर्वदलीय बैठक में पारित प्रस्ताव में कहा गया, हम सभी रूप में आतंकवाद और सीमा-पार से उसे मिल रहे समर्थन की निंदा करते हैं. सर्वदलीय बैठक के बाद कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा, देश की एकता और सुरक्षा के लिए हम सरकार के साथ खड़े हैं. चाहे वह कश्मीर हो या फिर देश का कोई और दूसरा हिस्सा. आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह सरकार को सपोर्ट करती है.

अन्य खबरे