पुलिस हिरासत में लिए गए राहुल गांधी
26 Jul, 2022
477
संवाददाता/in24 न्यूज़,
कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से ईडी द्वारा जारी है. खबर है कि राजधनी दिल्ली स्थित कार्यालय पर यूथ कांग्रेस ने हंगामा कर दिया है. इधर, पुलिस भी लगातार हालात नियंत्रित करने में जुटी हुई है. पुलिस ने कई सांसदों को हिरासत में लिया है. दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को विजय चौक पर हिरासत में लिया. आज दूसरी बार ईडी द्वारा सोनिया गांधी को नेशनल हेराल्ड मामले में पूछ्ताछ के लिए बुलाये जाने पर कांग्रेस के लोगों ने अपना आपा खो दिया है. इससे पहले भी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को अंजाम दिया था. साथ ही कई नेताओं को हिरासत में लिया गया था.