Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी का विपक्ष पर वार,आर्टिकल 370 इतना अच्छा था तो स्थाई क्यों नहीं किया?

15 Aug, 2019 1122

संवाददाता/in 24 न्यूज़। 

आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद पीएम मोदी पहली बार लालकिले से लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हर पार्टी में ऐसा व्यक्ति है जो आर्टिकल 370 के खिलाफ है। लेकिन जो लोग आर्टिकल 370 को हटाए जाने के खिलाफ है उनसे देश के लोग पूछ  रहे हैं कि ये इतना जरूरी था तो बीते 70 साल से आपने इसे अस्थायी क्यों बनाए रखा। आप इसे स्थायी बना देते, लेकिन आपमें इतनी हिम्मत नहीं थी। आर्टिकल 370 खत्म किए जाने के फैसले पर अपनी सरकार की प्रतिबद्धता पर भी प्रधानमंत्री आज बोले। उन्होंने कहा कि हम समस्या को टालते नहीं है और टालते भी नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि जो काम इस देश में 70 साल में नहीं हो पाया वो हमने 70 दिन में कर दिखाया। जम्मू कश्मीर को लेकर 70 साल हर किसी ने कुछ ना कुछ किया, लेकिन रिजल्ट कुछ नहीं आया। घाटी के लोगों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही थींष वहां पर भ्रष्टाचार, अलगाववाद ने अपने पैर जमा लिए थे।आजादी के दिन पर लोगों को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जिन्होंने देश के विकास में योगदान किया। उनको नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि 10 हफ्ते के अंदर आर्टिकल 370, 35ए का हटाया जाना सरदार पटेल के सपनों को साकार करने में एक कदम है।

अन्य खबरे