Breaking News

प्रियंका गांधी की ट्विटर पर फॉलोअर्स की आंधी

11 Feb, 2019 1209

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

प्रियंका गांधी के कांग्रेस में सक्रिय होने से जहां कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ा है, वहीं ट्विटर पर प्रियंका के फॉलोअर्स की संख्या में लगातार इज़ाफ़ा होने का क्रम जारी है. प्रियंका लखनऊ में आज रोड शो से अपने राजनीति की शुरूआत कर रही हैं. प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर एंट्री ली है, इसकी जानकारी कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी. प्रियंका गांधी के ट्विटर हैंडल का नाम @priyankagandhi है. गौरतलब है कि प्रियंका गांधी ने 10 फरवरी की देर रात करीब 10.45 बजे ट्विटर पर अपना अकाउंट बनाया. प्रियंका गांधी के ट्विटर पर एंट्री मारते ही उनके फॉलोअर्स की संख्या बढ़ती जा रही है. आज दोपहर 1 बजे के करीब उनके फॉलोअर्स की संख्या 28 हजार से ऊपर हो गई है. 

  

अन्य खबरे