Breaking News

बीजेपी के अलावा हिंदुओं के लिए कोई विकल्प नहीं : योगी

10 Apr, 2019 1207
संवाददाता/in24 न्यूज़.   

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को मेरठ में कहा कि हिंदुओं के पास भारतीय जनता पार्टी के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा है। उन्होंने कहा, जिस तरह बसपा प्रमुख मायावती ने मुस्लिमों के लिए वोट मांगे हैं। मुस्लिमों से कहा है कि वे सिर्फ गठबंधन के लिए वोट करें और अपना वोट बंटने ना दें। अब हिंदुओं के पास भारतीय जनता पार्टी के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। योगी आदित्यनाथ ने कहा,  सपा-बसपा, रालोद और कांग्रेस को अगर अली पर विश्वास है, तो हमें बजरंगबली पर पूरा विश्वास है। उन्होंने कहा कि "सपा-बसपा-रालोद और कांग्रेस" मान चुके हैं कि बजरंगबली के अनुयायी उन्हें वोट नहीं देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये वे लोग हैं जो मुस्लिम लीग जैसे हरे वायरस के साथ मिलकर देश को बर्बाद करना चाहते हैं।  

अन्य खबरे