बीजेपी ने अपने फायदा के लिए की नोटबंदी : सिब्बल
संवाददाता/in24 न्यूज़.
नोटबंदी के मुद्दे पर कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर जबरदस्त आरोप लगाते हुए दावा किया है की बीजेपी ने अपने लाभ के लिए नोटबंदी को अंजाम दिया. हमें यह आशंका थी लेकिन हमारे पास कोई सबूत नहीं था. अब हम आपके लिए सबूत लेकर आये हैं. कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार पर निशाना साधते हुए उक्त बातें कही. कपिल सिब्बल ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक वीडियो क्लिप के माध्यम से सरकार पर निशाना साधा. कपिल सिब्बल ने कहा कि हमारे पास सबूत है कि गरीबों को लूटा गया और पार्टी को फायदा हुआ. नोटबंदी के दौरान भाजपा के कार्यकर्ता शामिल थे. यह साबित करने के लिए एक वीडियो क्लिप प्ले किया गया जिसमें दिखाया गया कि किस तरह भाजपा के कार्यकर्ता नोटबंदी के दौरान नोट बदलने के लिए काम कर रहे थे. इस क्लिप में गुजरात गांधीनगर के पार्टी दफ्तर में डील का दावा किया गया. यह पूरा टेप 31 मिनट का है लेकिन कांग्रेस ने सिर्फ 18 मिनट के वीडियो का जिक्र किया जिसमें भाजपा के कार्यकर्ता का जिक्र है. कांग्रेस द्वारा जारी किये गये इस वीडियो क्लिप में कार्यकर्ता की बातों को भी सुनाया गया जिसमें कहा गया है कि हम आपका काम कर देंगे. कांग्रेस ने इस वीडियो के जरिये दावा किया कि पैसा 31 दिसंबर 2016 के बाद बदला गया. कांग्रेस के इस आरोप के बाद बीजेपी क्या तर्क देती है या अपना पक्ष रखती है, यह देखना दिलचस्प होगा।