Breaking News

बीजेपी मुस्लिम नेताओं के नाम बदले : ओमप्रकाश राजभर

10 Nov, 2018 1318

संवाददाता/in24 न्यूज़।
 बीजेपी के अंदर लगातार विद्रोह के स्वर बुलंद होते जा रहे हैं. इसी कड़ी में बीजेपी नेता ओमप्रकाश राजभर ने पार्टी के सामने अपने बयान से नई मुसीबत पैदा कर दी है. राजभर ने पार्टी को यह सलाह दी है कि बीजेपी मुस्लिम नेताओं के चेहरों को बदले. गौरतलब है कि शहरों के नामों को बदलने पर, देश में विरोध की आवाजें उठती देखी गई। पहले इलाहाबाद का नाम प्रयागराज और अब फैजाबाद का नाम अयोध्या रखने पर भारतीय जनता पार्टी को अपने ही साथियों से विरोध झेलना पड़ रहा है। बीजेपी सरकार पर अक्सर हमलावर रहने वाले ओमप्रकाश राजभर ने अब शहरों का नाम बदलने को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया है। एक बयान में राजभर ने कहा कि बीजेपी सरकार पिछड़ों का ध्यान भटकाने के लिए शहरों का नाम बदलने का ड्रामा कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी पहले अपने मुस्लिम नेताओं के नाम बदले।

अन्य खबरे