भाजपा की अगली सरकार धारा 370 हटा देगी : शाह
11 Apr, 2019
1264
संवाददाता/in24 न्यूज़.
धारा 370 पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बहुत बड़ा बयान दिया है. उन्होंने विपक्ष पर हवाई हमले पर नाखुश होने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को कलिम्पोंग में कहा कि भाजपा की अगली सरकार बनाने के बाद उनकी पार्टी कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटा देगी। उन्होंने साथ ही कहा कि भाजपा सरकार देशभर में एनआरसी लाएगी और देश के ‘हर एक हिन्दू शरणार्थी’ को नागरिकता प्रदान करेगी। बालाकोट हवाई हमले पर सवाल पर उठाने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना करते हुए शाह ने कहा कि ये सिर्फ अल्पसंख्यकों को संतुष्ट करने के लिए है। उन्होंने उनसे कश्मीर में अलग प्रधानमंत्री की मांग पर अपना रुख स्पष्ट करने को भी कहा, जैसा की उनके सहयोगी नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला चाहते हैं।