Breaking News

ममता को एक और झटका मोनिरुल इस्लाम बीजेपी में शामिल

29 May, 2019 1076
संवाददाता/in24 न्यूज़।   

लोकसभा चुनाव के बाद जितनी तकलीफ ममता बनर्जी को नहीं हुई उससे ज़्यादा झटका उन्हें तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने से लगा है. इसी कड़ी में अब एक और विधायक मोनिरुल इस्लाम ने भी ममता दीदी को छोड़कर भाजपा से नाता जोड़ लिया है. गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की लभापुर विधानसभा सीट से टीएमसी विधायक मोनिरुल इस्लाम ने भी टीएमसी का दामन छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं. उनके साथ ही पश्चिम बंगाल के पूर्व टीएमसी विधायक गदाधर हजारा ने भी भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है. इसके पहले पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी को  बेहतर जीत हासिल हुई थी.  लोकसभा चुनाव में जीत के बाद पश्चिम बंगाल से ममता दीदी की दीवार दरकने लगी है. चुनाव परिणाम के बाद टीएमसी से निकाले गए मुकुल रॉय के बेटे शुभ्रांशु रॉय भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं. इसके साथ ही टीएमसी के 2 विधायकों ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया था. इन लोगों ने मुकुल राय और कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की. इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में नगर निगम के 50 पार्षद भी बीजेपी में शामिल हो गए थे. इसके साथ ही लेफ्ट के एक विधायक भी पार्टी में शामिल हुए हैं. शुभ्रांशु रॉय, तुषार कांति टीएमसी छोड़कर बीजेपी में आ गए हैं. वहीं सीपीआई के देबेंद्र नाथ रॉय भी बीजेपी का दामन पकड़ लिए हैं.   

अन्य खबरे