Breaking News

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे ने छोड़ी बीजेपी

21 Oct, 2020 712

संवाददाता/in24 न्यूज़.
महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी को तगड़ा झटका देते हुए पूर्व मंत्री एकनाथ खड़से ने पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है. इस बारे में एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील ने आधिकारिक घोषणा कर दी है। जयंत पाटील ने यह भी बताया कि एकनाथ खडसे शुक्रवार को दोपहर दो बजे एनसीपी में शामिल होंगे। एकनाथ खडसे का इस्तीफा महाराष्ट्र भाजपा के लिए तगड़ा झटका बताया जा रहा है। वहीं, जयंत पाटील ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता जिन्होंने पूरा एक दशक से ज्यादा भाजपा में काम किया। स्वर्गीय गोपीनाथ मुंडे के साथ काम किया, अब वह भाजपा छोड़ रहे हैं और एनसीपी में शामिल होंगे। उनको पार्टी में क्या भूमिका दी जाएगी वो बाद में सोचेंगे, पहले वह पार्टी में शामिल हो रहे हैं इसलिए हमें खुशी है। जयंत पाटील यह भी बताया कि एकनाथ खडसे के साथ कई और लोग शमिल होने की इच्छा जता रहे हैं, लेकिन धीरे-धीरे इस पर निर्णय होगा। अभी तक हमने खडसे से ज्यादा बात नहीं की है, लेकिन उनके समर्थक धीरे धीरे पार्टी में शामिल होंगे। महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री जयंत पाटील ने कहा कि बीजेपी में खडसे पर काफी अन्याय हुआ है। यह सरकार पांच साल चलेगी, इसमें कोई दो राय नहीं है। हम खडसे को दिन में प्रवेश दे रहे हैं, रात में नही दे रहे हैं, जब वह शामिल होंगे तो वो अपनी भूमिका रखेंगे। पाटील ने कहा कि भाजपा की जब ताकत नहीं थी, तब खडसे जी ने पार्टी को बढ़ाया था, आज उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया है। जहीर है महाराष्ट्र बीजेपी के लिए यह एक बड़ा झटका से काम नहीं है.

अन्य खबरे