Breaking News

महाराष्ट्र में कांग्रेस छोड़ पूर्व मंत्री बसवराज पाटिल आज हो सकते हैं बीजेपी में शामिल

27 Feb, 2024 347

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
कांग्रेस से लगातार मोहभंग होने के बाद नेताओं का बीजेपी में शामिल होने का सिलसिला जारी है। अब कांग्रेस लो एक और झटका लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के बाद पूर्व मंत्री बसवराज पाटिल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वह कांग्रेस के प्रदेश कार्याध्यक्ष भी थे। जानकारी के मुताबिक वह आज बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। बसवराज पाटिल मराठवाड़ा इलाके में बड़े नेता के रूप में जाने जाते हैं। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में महाराष्ट्र कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने पार्टी छोड़ी है। इसमें अशोक चव्हाण, मिलिंद देवड़ा, बाबा सिद्दीकी शामिल हैं। अशोक चव्हाण बीजेपी में शामिल हो गए हैं। मिलिंद देवड़ा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना में शामिल हो गए हैं। इन दोनों नेताओं को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकित किया गया है। उनकी राज्यसभा सदस्यता लगभग तय है। दूसरी ओर बाबा सिद्दीकी उप मुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी में शामिल हो गए हैं। बसवराज पाटिल धाराशिव जिले के उमरगा तालुका के मुरुम के रहने वाले हैं। वह पहली बार 1999 के विधानसभा चुनाव में निर्वाचित हुए थे। उस समय पार्टी में उनकी अच्छी स्थिति थी। इसलिए उन्हें उस समय मंत्री बनने का मौका मिला। बसवराज पाटिल 1999 से 2004 तक महाराष्ट्र के ग्रामीण विकास मंत्री थे। हैरानी की बात यह है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बीच में ही कांग्रेस को छोड़कर नेता बीजेपी का दामन थामते जा रहे हैं। 

अन्य खबरे