Breaking News

मां राबड़ी देवी से मिलकर भावुक हुए तेजप्रताप

02 Jan, 2019 1292

संवाददाता/in24 न्यूज़.   

बिहार के पूर्व मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की पारिवारिक नाराज़गी खत्म होती नज़र आ रही है. यही कारन है कि मंगलवार को पटना में  तेजप्रताप अपनी मां राबड़ी देवी के जन्मदिन पर उनसे भावुक मुलाकात की। इसके साथ ही कई सप्ताह से चल रहा मनमुटाव भी खत्म हो गया। राजद विधायक ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के आवास पर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात की। प्रताप पिछले कुछ महीनों से अपनी मां और छोटे भाई से मुलाकात करने से बच रहे थे। प्रताप और राबड़ी के बीच मनमुटाव तब शुरू हुआ जब विधायक ने अपनी पत्नी को तलाक देने का फैसला वापस लेने से इनकार कर दिया। इस मुलाकात के बाद जहां परिवार के लोग खुश हैं, वहीँ पार्टी के कार्यकर्ताओं में इस मुलाकात के बाद संतोष देखने को मिल रहा है.  

अन्य खबरे