Breaking News

मातोश्री पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के सुरक्षाकर्मी कोरोना पॉजीटिव

02 May, 2020 1164

संवाददाता/in24 न्यूज़.
महाराष्ट्र पर कोरोना वायरस का असर कुछ ज़्यादा ही नज़र आ आ रहा है. कुछ समय पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का घर मातोश्री का इलाका इसलिए सील कर दिया गया था, क्योंकि वहां एक चाय वाले को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया  अब खबर है कि मातोश्री में तैनात रहनेवाले सुरक्षाकर्मियों में भी कोरोना का संक्रमण पाया गया है.  बता दें कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी निवास मातोश्री पर सुरक्षा में तैनात तीन पुलिस कॉन्स्टेबल भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. गुरुवार रात नाइट शिफ्ट की ड्यूटी कर सुबह घर गए दो  कॉन्स्टेबल्स में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई. शुक्रवार सुबह ड्यूटी जॉइन करने वाले हवलदार में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई. इससे पहले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के सरकारी निवास वर्षा पर भी एक पुलिस अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. विपक्ष के नेता और पूर्व सीएम देवेंद्र फड़नवीस के सरकारी निवास पर तैनात एक कांस्टेबल भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. दूसरी ओर, महाराष्ट्र के नांदेड़ के गुरुद्वारे में 20 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए.

अन्य खबरे