मुंबई कांग्रेस को ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका
21 May, 2019
1107
संवाददाता/in24 न्यूज़.
ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए मुंबई कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने चुनाव आयोग को पत्र लिख ईवीएम मशीनों की सुरक्षा की मांग की है. मिलिंद ने महाराष्ट्र के मुख्य चुनाव अधिकारी को लिखे पत्र में मतगणना स्थल पर स्थित ईवीएम मशीनों के साथ छेड़खानी की आशंका जताई है. मिलिंद ने लिखा कि उनके कुछ कार्यकर्ताओं को मतगणना स्थल के पास लगाया गया है, जिन्होंने उन्हें सूचना दी कि मतगणना केंद्रों पर संदिग्ध गतिविधियों को देखा गया है. हाल ही में पूर्व मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष और उत्तर पश्चिम के प्रत्याशी संजय निरुपम ने भी ईवीएम की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाये थे और गोरेगाव में जायज़ा लेने के बाद ही उनकी आशंका दूर हुई थी.